बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने श्रीगंगानगर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

श्रीगंगानगर। : बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली ने आज श्रीगंगानगर स्थित आदर्श नर्सिंग होम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर सर्जरी) ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. सौरभ गुप्ता तथा आदर्श नर्सिंग होम, श्रीगंगानगर के डायरेक्टर डॉ. परवीन गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

 

सौरभ गुप्ता प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आदर्श नर्सिंग होम, श्रीगंगानगर में मरीजों को प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप परामर्श उपलब्ध कराएंगे। 

 

इस अवसर पर बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. सौरभ गुप्ता ने कहा, ?कैंसर एक कॉम्प्लेक्स बीमारी है, जिसके उपचार के लिए ट्यूमर के प्रकार, स्टेज, स्थान और मरीज की समग्र स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर मल्टीडिसिप्लिनरी और व्यक्तिगत उपचार योजना की आवश्यकता होती है। कैंसर के इलाज में सर्जरी आज भी सबसे महत्वपूर्ण उपचार विकल्पों में से एक है, विशेष रूप से तब जब बीमारी का समय रहते पता चल जाए और वह शरीर के अन्य हिस्सों में न फैली हो। कुछ मामलों में, जिन लोगों में आनुवंशिक कारणों से विशेष प्रकार के कैंसर का जोखिम अधिक होता है, उनके लिए प्रिवेंटिव सर्जरी की भी सलाह दी जा सकती है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की बदौलत मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी अधिक सटीक, सुरक्षित और कम कॉम्प्लीकेशन्स वाली साबित हो रही हैं, जिससे मरीज तेजी से स्वस्थ हो पाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समय पर जांच और शीघ्र उपचार से इलाज के बेहतर परिणाम, जीवित रहने की संभावना और मरीजों की जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है।